रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत वर्षों की भांति इस बार भी न्यू शिव शक्ति कावडिया संघ पूरे अहलादी मऊ के शिव भक्तों द्वारा बाबा बैजनाथ के दर्शनोंपरांत स्वर्गीय कृष्ण कुमार मिश्रा फौजी के निवास प्रांगण पर सुविख्यात शिव मंदिर पर रविवार सुबह 8:00 से ओम नमः शिवाय का अखंड जाप का आयोजन किया गया। आज सोमवार को समापन के पश्चात हवन पूजन और विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। इस विशाल भंडारे में लगभग 1000 शिव भक्तों ने प्रसाद छका।
आपको बता दें कि, न्यू शिव शक्ति कांवरिया संघ के शोभित मिश्रा ने बताया कि, रविवार को पूजन आरती के बाद ओम नमः शिवाय का अखंड जाप प्रारंभ हुआ जो सोमवार को सुबह तक चलता रहा।
सोमवार को सबसे पहले भंडारे में तैयार प्रसाद का मंदिर में भोग लगाया गया और बाद में महाप्रसादी का कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसमें हजारों शिव भक्तों ने प्रसाद छक कर पूण्य की प्राप्ति की।
इस मौके पर न्यू शक्ति कांवरिया संघ के हरीश तिवारी, छोटे चौरसिया, राम भवन, गंगा प्रसाद यादव, अशोक कुमार (भऊवा) भभूती, हिमांशु, राज कुमार नेता, डॉक्टर श्याम, अर्जुन चौरसिया आदि सक्रिय भूमिका में नजर आए।




0 टिप्पणियाँ