एसडीएम सविता यादव के कड़े तेवर देख, दबंग भू माफियाओं में मचा हड़कंप, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में शिकायत मिलने पर एसडीएम सविता यादव ने कठोर कदम उठाते हुए कुबना गांव के 8 लोगों के विरुद्ध लोक संपत्ति छति निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में हल्का लेखपाल ओम प्रकाश सोनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

    आपको बता दें कि, एसडीएम को शिकायत मिली थी कि, लोधन का पुरवा मजरे कुबना के रहने वाले मदन पुत्र रामदीन, हनोमान पुत्र पुतई, महादेव पुत्र गंगाराम, बालेश्वर पुत्र राम प्यारे, रामकेवल पुत्र हौसिला, राम सजीवन पुत्र बाबू के अलावा कुबना गांव के रहने वाले सहदेव पुत्र राजेंद्र वहीं मधई का पुरवा के रहने वाले रामकुमार पुत्र पूरन ने अवैध रूप से ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रखा है। 

    पूर्व में भी शिकायतें आने के बाद हल्का लेखपाल और कानूनगो ने सभी अवैध कब्जेदारों को ग्राम समाज की संपत्ति से अवैध कब्जा हटाने के लिए चेतावनी दी थी। लेकिन उस चेतावनी का इन दबंग प्रवृति के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। पुनः शिकायत मिलने पर एसडीएम ने हल्का लेखपाल को निर्देश दिया कि, कोतवाली में सभी आठों अभियुक्तों के विरुद्ध f.i.r. लिखाई जाए। इसी क्रम में पुलिस ने लेखपाल ओमप्रकाश सोनी की तहरीर पर आठों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

    कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, तहरीर दर्ज कर ली गई है। विवेचना के उपरांत सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम की इस कार्यवाही के बाद दबंगों और भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ