रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के राजाकंसपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर 15 वर्षीय किशोरी को जबरन भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी रामविशाल पुत्र बैजनाथ ने आरोप लगाया है कि, उनके गांव के ही दबंग किस्म के उपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू पुत्र शिव बहादुर उनकी नाबालिग पुत्री को जबरन बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। लड़की का अता पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि, मामले को दर्ज कर लिया गया है। लड़की को बरामद किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ