महराजगंज/रायबरेली: पंचायती चुनाव की मतगणना का पास बनवाने वालों को मतगणना में भाग लेने के लिए अब कोविड-19 नेगेटिव प्रमाण पत्र साथ रखना जरूरी है। मतगणना पास बनवाने और एंटीजन टेस्ट किट द्वारा करोना परीक्षा कराने वालों की आज भीड़ महराजगंज ब्लॉक परिसर के अलावा सीएचसी महराजगंज में जुटी, और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। सीएससी परिसर में एंटीजन टेस्ट कराने के लिए उमड़ी भारी भीड़ को देखकर उसे नियंत्रित करने के लिए डॉक्टरों को पुलिस की सहायता लेनी पड़ी। नवागंतुक कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह की अगुवाई में पहुंचे पुलिस बल ने लोगों को समझा-बुझाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया। तब जाकर आज पहले दिन 210 लोगों का कोरोना परीक्षण हो सका। जिसमें 6 लोग पॉजिटिव पाए गए है।
आपको बता दें कि, सवेरे से ही मतगणना पास बनवाने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक ब्लॉक परिसर में जुटना शुरू हो गए थे। लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर विनय कुमार सिंह और सहायक विकास अधिकारी अविनाश सोनकर ने बड़ी तत्परता से आए हुए लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया, और एजेंट बनने के फॉर्म देकर लोगों को रवाना किया। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक कोरोना नेगेटिव होने का का प्रमाण लेने के लिए सीएचसी पर पहुंच गए। वहां सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्वास्थ्य कर्मियों से उनकी कई बार नोकझोंक हुई।
स्थिति अनियंत्रित होते देख प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार यादव ने पुलिस बल को सूचना दी। मौके पर कोतवाल रेखा सिंह बड़ी तादाद में फोर्स लेकर पहुंची, और भीड़ को नियंत्रित किया। लोगों की लंबी कतारें बनवाई गई। जिसमें दो दो गज की दूरी पर करा कर लोगों को का कोरोना एंटीजन टेस्ट शुरू हो सका।
उधर शाम होते होते 210 लोगों का ही टेस्ट हो पाया। इनमें भी 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। यह भी खबर है कि, एक तो एंटीजन टेस्ट करने वाले कर्मचारियों की संख्या भी कम है, साथ ही टेस्ट के लिए पर्याप्त मात्रा में एंट्रीजन किट भी उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर भावेश कुमार ने बताया कि, आज 500 टेस्ट किट की मांग की गई थी। जिनमें 100 उपलब्ध हो पाई है। इनकी भी अभी और मांग की गई है। अब देखना है कि, आगामी शुक्रवार को कितने लोगों का एंटीजन टेस्ट हो पाता है। आज जो 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें मऊ, नेवाजगंज, ज्योना, महराजगंज कस्बा, चंदापुर, बेलवा का एक एक ब्यक्ति शामिल है। एंटीजन टेस्ट के लिए उमड़ी भीड़ के कारण कोरोना टीकाकरण का काम भी प्रभावित हुआ है। आज महज 20 लोगों को ही टीका लगाया जा सका है।

0 टिप्पणियाँ