रमेश चंद्र यादव अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार बने प्रांतीय महामंत्री।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: यूपी पीडब्लूडी स्टेनोग्राफर्स एसोसिएशन से रमेश चंद्र यादव को प्रांतीय अध्यक्ष एवं जितेंद्र कुमार को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अटेवा इकाई शिवगढ़ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
         आपको बता दें कि, राजधानी लखनऊ में राजभवन के सामने यूपी पीडब्लूडी स्टेनोग्राफर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री के सेवानिवृत्त हो जाने पर उन्हें प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
      विदित हो कि, संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय गोपाल मिश्र 31 सितंबर 2019 को एवं प्रांतीय महामंत्री हरीश चंद्र जोशी 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस मौके पर आदि संघ के संचालन पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया कि, वर्तमान प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव को प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर तथा वर्तमान प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को प्रांतीय महामंत्री के पद पर संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप पदस्थापित किया जाना उचित होगा।
       उनके इस प्रस्ताव पर पूरी कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव एवं प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार द्वारा पूरी कार्य कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री ने संकल्प लेते हुए कहा कि, सभी पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों की नीतिगत सभी समस्याओं को हल करने के दायित्व को वे निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।
     इस मौके पर विशाल शुक्ला, शिवेश चंद्र, राकेश कुमार, सर्वेश कुमार, आभा सहाय, जगजीत ढिल्लन, सुरजीत कौर रत्नेश कश्यप, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, राजेंद्र कुमार वर्मा, रामबाबू कुशवाहा ,संदीप गौतम, चंद्रभानु,रामानंद मौर्य, हरिश्याम रस्तोगी  आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ