रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित खैरहनी गांव के पास पटरी पर अवैध रूप से खड़े एक ट्रक से कोहरे के चलते एक रोडवेज बस टकरा गई। इस हादसे में बस चालक व परिचालक समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे विकास खण्ड क्षेत्र के सेहगो गांव से रायबरेली जाने वाली रोडवेज बस रायबरेली पहुंचने के बाद रायबरेली से वापस लखनऊ जाते वक्त लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित खैरहनी गांव के पास हाईवे की पटरी पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। परिचालक चंद्रपाल ने बताया कि, बस में 24 यात्री सवार थे। ट्रक हाईवे की पटरी पर बाएं हाथ डिवाइडर के किनारे खड़ा था। कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है।
हादसे में बस चालक शिवकुमार (50) पुत्र राधा राधाकृष्ण वर्मा निवासी मंशा खेड़ा मजरे बंकागढ़ थाना शिवगढ़ व परिचालक चंद्रपाल (48) पुत्र देवतादीन निवासी महरौरा थाना बछरावां समेत बछरावां बीआरसी में तैनात लेखाकार नीलेश श्रीवास्तव (30) पुत्र अनिल श्रीवास्तव निवासी अहिया रायपुर रायबरेली, अंबुज मिश्रा(25) पुत्र रामगोपाल निवासी भुआपुर रसेहता थाना महाराजगंज, ब्लॉक में तैनात सहायक तकनीशियन महाप्रकाश, मोहम्मद सैफ (28) पुत्र हारून निवासी रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अंबुज मिश्रा व मोहम्मद सैफ की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मामले में थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल समेत वे स्वयं मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ