रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील महराजगंज कार्यालय में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो दर्शन बाबू के सेवानिवृत्त होने पर साथियों ने फूल माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
आपको बता दें कि, तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार के पेशकार अंजनी कुमार बाजपेई ने दर्शन बाबू को योग्य कर्मठ इमानदार कर्मचारी बताते हुए कहा कि, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है, उन्होंने उनके भावी स्वस्थ जीवन की कामना की है। इसी क्रम में सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने भी दर्शन बाबू के साथ काम करने के तमाम उदाहरण गिनाए जिनमें दर्शन बाबू ने उनका मार्गदर्शन किया था।
कार्यक्रम में कानूनगो रमेश कुमार पटेल, जगन्नाथ प्रसाद, नायब नाजिर केवी सिंह, एसडीएम के पेशकार राजेश कुमार, पवन कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान, आद्या प्रसाद, छब्बू राम, गंभीर सिंह आदि ने भी दर्शन बाबू को विदाई दी और उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।
अपने संबोधन में दर्शन बाबू ने कहा कि, जीवन में हमेशा सीखने की ललक होनी चाहिए, व्यक्ति को कभी अपने आप को पूर्ण नहीं समझना चाहिए और जो भी सरकारी काम मिले उसे जी जान लगाकर पूरा करना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ