भाजपा नेता के आग लगाने वाले बयान के विरोध में कांग्रेस ने जनता को बांटी कैलाश छाप माचिस।। Indore news ।।

इंदौर: प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक खंडेलवाल, प्रवक्ता गिरीश जोशी, सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कल इंदौर में संभागायुक्त के निवास पर बिना अनुमति धरना दिया, ओर अधिकारियों से अभद्र भाषा में बात करते हुए, शांति का टापू कहे जाने वाले शहर इंदौर में आग लगाने की बात कही, जोकि उनके चाल चरित्र को दर्शाता है।
     आपको बता दें कि, पेंशन घोटाले, सिंहस्थ घोटाले में उनके द्वारा किये गए घोटालें जल्द ही सामने आने वाले है जिससे वो बौखला गए है।
     सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में उनके द्वारा पालित पोषित भूमाफियों को वो बचा नही पा रहे है, इससे उनकी मानसिक दशा बिगड़ गई है, उनके आग लगाने वाले बयान के विरोध में कांग्रेस द्वारा कैलाश छाप माचिस का वितरण शहर के विभिन्न चौराहों पर किया गया, जिस पर लिखा था कि, शहर में आग लगाने के उपयोग आने वाली भाजपाई माचिस।
      आम जनता को बताया गया कि, कमलनाथ सरकार के द्वारा गरीब, मजलूम आमजन की लड़ाई लड़ी जा रही है, और किस तरह भाजपा के नेता उस लड़ाई का विरोध कर रहे है। इस मौके पर मुख्य रूप से पुष्कर पंवार, लक्की सोनकिया, वीरा सरदार, सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ