PWD के मुख्य अभियंता (आजमगढ़) रमाशंकर चौधरी की पत्नी का निधन।। Mirzapur news ।।

दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना
सलिल पांडेय
मिर्जापुर: सिंचाई विभाग के अवकाश प्राप्त मुख्य अभियन्ता स्तर-1 श्री गोविंद चंद ने जब अत्यंत दुखदायी सूचना दी कि मिर्जापुर में पीडब्लूडी में अधीक्षण अभियंता से मुख्य अभियन्ता पद पर प्रोन्नत होकर तैनात रहे। रमाशंकर चौधरी की पत्नी का निधन 3/4 जनवरी को लखनऊ में हो गया तो यहां के लोग भी शोकाकुल हो गए । श्री चौधरी इन दिनों आजमगढ़ में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं ।
   श्री चौधरी की दिवंगता धर्मपत्नी अत्यन्त धर्मनिष्ठ थीं । खुद श्री चौधरी मिर्जापुर में तैनाती के दौरान विविध अवसरों पर प्राइमरी स्कूल में जाकर बच्चों को पठन सामाग्री देते रहे । श्री चौधरी से परिचित लोग इस शोकभरी सूचना से अवाक हो गए । 
     मां विन्ध्यवासिनी धाम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं धर्मपत्नी से बिछुड़ने के कष्ट को सहन करने की शक्ति श्री चौधरी एवं उनके परिवार को देने की प्रार्थना की गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ