आकाशीय बिजली गिरने से मकान ध्वस्त।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बृहस्पतिवार की रात खराब हुए मौसम के क्रम में आकाशीय बिजली गिरने से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। गनीमत यह रही की बगल  में सो रहा ग्रह स्वामी बाल बाल बच गया।
      आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के गांव पूरे जियालाल मजरे पहनासा में ग्रह स्वामी राजेंद्र कुमार यादव पुत्र रामनाथ घर के बगल में छप्पर के नीचे सो रहा था अचानक तेज हवाओं के साथ आकाशी विजली तड़पकर उसके मकान पर आगिरी  जिससे मकान की छत जमीन पर आ गिरी। मकान गिरने की आवाज सुनकर बगल में सो रहा ग्रह स्वामी भाग खड़ा हुआ।
       राजेंद्र ने बताया है कि, छत के नीचे रखा भूसा और 10 कुंतल गेहूं दब गया। इसके अलावा चारों तरफ जलभराव की स्थिति हो गई। लगातार आकाश में विद्युत चमकने और आवाज के चलते लोगों में पूरी रात भय का वातावरण बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ