रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीती रात 2 घंटे के अंतराल में दो लोगों की हुई असामयिक मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया। दोनों ही मामले में बीमारियां चिकित्सक पकड़ नहीं सके।
आपको बता दें कि, पहली घटना क्षेत्र के सुजातगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले बैजनाथ सिंह उर्फ बच्चू पुत्र लल्लू सिंह उम लगभग्र 35 वर्ष की हुई। परिजनों का कहना है कि, पेट और सीने में दर्द की शिकायत करने पर परिजन रात लगभग 10: बजे उसे सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। किंतु हालत सुधरने के बजाय बिगड़ने लगी तो उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी व दो बच्चे बताए जाते हैं। बैजनाथ सिंह की हुई मौत से परिवारजनों में कोहराम मच गया।
वहीं दूसरी घटना पड़ोस के गांव मदनिया में हुई। जब शाम को पेट दर्द की शिकायत पर गांव निवासी शिवा पासी उम्र 34 साल को लेकर सीएचसी पहुंचाया गया। असहनीय दर्द से पीड़ित शिवा को भी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया और जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई। शव को जब गांव लाया गया तो कोहराम मच गया।
एक के बाद एक लगातार हुई दो जवान लोगों की मौत से दोनों गांवों में मातम पसर गया।

0 टिप्पणियाँ