रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पुरानी रंजिश के चलते एक युवक व उसके साथी को बीती रात हमलावर ने कुल्हाड़ी से वार कर के गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब युवक पड़ोस के गांव में नौटंकी देखने अपने दोस्त के साथ गया था। गंभीर रूप से घायल युवकों को सीएचसी लाया गया, जहां एक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि, घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव कंशीपुर घेरा मजरे पूरे अचली की है। पुलिस को दी गई तहरीर में हुबराजा पत्नी दसऊ नें बताया कि, बीती रात लगभग 10:00 बजे उनका लड़का रामू 27 अपने दोस्त पिंटू के साथ पूरे अचली गांव में नौटंकी देखने गया था, तभी गांव के ही पूर्णमासी पुत्र मंगल जिनसे उन लोगों की पुरानी रंजिश है। पूर्णमासी ने कुल्हाड़ी से रामू के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। उसे बचाने उसका दोस्त पिंटू आगे आया तो पूर्णमासी ने उसे भी घायल कर दिया।
पिंटू के चिल्लाने में गांव के लोग दौड़े और 108 एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां रामू की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पिंटू का यही इलाज किया जा रहा है।
कोतवाल लालचंद सरोज का कहना है कि, हुबराजा की तहरीर पर पूर्णमासी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ