विद्युत बकायेदारों के लिए खुशखबरी: अब आसान किस्तों वाली योजना की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के LMB1(1किलोवाट) से अधिकतम LMb4 (4 किलो वाट) के विद्युत भार तक दर श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लागू आसान किस्त योजना के पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी 2020 हो गई है। जो भी उपभोक्ता पंजीकरण कराना चाहे वह जन सुविधा केंद्र व विद्युत विभाग के कार्यालयों में आकर सरकार द्वारा दी जाने वाली छूट का लाभ उठा सकतें है। यह जानकारी महराजगंज कस्बे के मेन तिराहे पर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता जय सिंह ने दी है।
       आपको बता दें कि, आसान किस्त योजना में पंजीकरण के लिए पूर्व में 31 दिसंबर की तिथि निर्धारित थी, लेकिन विद्युत विभाग के ग्राहकों की सुविधा के लिए विद्युत विभाग द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी 2020 कर दी गई है। विद्युत विभाग के कार्यालय में जाकर उपभोक्ता अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
       सरकार की मंशा को पूर्ण रूप देने के लिए विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अवर अभियंता व अन्य कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा पंजीकरण कर राजस्व वसूली बढ़ाने के उद्देश्य से अनवरत गांवो में कैंप लगाकर विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं को राहत देने का कार्य विभाग द्वारा जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ