रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सीमा विस्तार में सम्मिलित क्षेत्र के गांव में हर पात्र व्यक्ति को नगर पंचायत महराजगंज से प्रधानमंत्री आवास दिलाया जाएगा। पात्रता आवेदन के बाद ही जांच कर प्रधानमंत्री आवास दिए जाएंगे। यह उदगार आज महराजगंज में नगर पंचायत के सीमा विस्तार क्षेत्र में सम्मिलित हुए पूरे सुखाई व पूरे रानी गांव में आयोजित प्रधानमंत्री आवास हेतु लगाए गए कैंप के दूसरे दिन लाभार्थियों को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक पात्र लाभार्थी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है जिसको देखते हुए नगर पंचायत महराजगंज के सीमा विस्तार में आए क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास हेतु नगर पंचायत द्वारा कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों के फार्म भरवाए जा रहे हैं। जिसके चलते पात्र लाभार्थियों को नगर पंचायत महराजगंज द्वारा प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जा सके।
कैंप के दूसरे दिन लगभग 345 आवास के लिए लाभार्थियों ने अपने आवेदन पत्र अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार को दिए।
इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचन्द्र, जमुना प्रसाद, भारत लाल व डूडा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ