घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर गांव में घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर तहरीर दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
      आपको बता दें कि, गांव के रहने वाले देशराज की पत्नी संगीता ने आरोप लगाया कि, उनका पड़ोसी दिनेश पुत्र खिलावन आए दिन उसको तंग किया करता था। आज घर पर उसे अकेला पाकर दिनेश घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा।  संगीता द्वारा विरोध करने पर उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
      महिला द्वारा थाने में दी गई तहरीर के आधार पर महराजगंज पुलिस ने केस दर्ज करके अभियुक्त दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ