आंदोलनकारियों के बिना भूमि पूजन अधूरा-ज्ञान प्रकाश तिवारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय सनातन महासभा के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि, भूमि पूजन समारोह में बाबरी विध्वंस में शामिल सभी कारसेवकों को भी आमंत्रण दिया जाए। 
     आपको बता दें कि, ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि, सभी 40 कारसेवकों व चारों शंकराचार्यो को भी भूमि पूजन में आमंत्रित किया जाए इसके अलावा शहीद कारसेवकों के परिजनों को भी आमंत्रित किया जाए। इसके साथ ही राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने सवाल क्या है कि, क्या? विवादित ढांचा होता तो राम मंदिर पर फैसला आता। उन्होंने कहा कि, बाबरी मस्जिद तोड़ने के बाद ही राम मंदिर का फैसला आया है। अंत में उन्होंने कहा कि, उन कारसेवकों को बिना बुलाए यज्ञ की पूर्णाहुति सफल नहीं हो पाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ