मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने धर्मार्थ शीतल जल सेवा को जनसेवा में किया समर्पित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: 21 जुलाई 2020 दिन मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय के एमसीएच भवन में सरला अग्रवाल व सिंघल परिवार द्वारा स्व0 बाबू जगत नारायण अग्रवाल की स्मृति में प्रदत्त मां भगवती पूजा समिति बेलीगंज द्वारा संचालित शीतल जल सेवा को डॉ रेनू श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय के द्वारा जन सेवा हेतु समर्पित किया।
     आपको बता दें कि, जिसके संचालन से रोगियों व तीमारदारों को शीतल पेय की सुविधा मिलेगी।
    इस अवसर पर रत्नेश कुमार गुप्ता(अध्यक्ष) मां भगवती पूजा समिति, महेश नारायण अग्रवाल (सचिव) के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ