रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: भदोखर थाना क्षेत्र के गांव पुरे गोपाल व पुरे सधऊ मजरे मनहेरू से विगत मंगलवार को रायबरेली डीएम कार्यालय पहुंचे 2 दर्जन से अधिक मनरेगा मजदूरों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया और बताया कि, मनरेगा के अंतर्गत उन लोगों ने सड़क निर्माण का कार्य अकरम के घर से पप्पू बाजपेई के घर तक लगभग 120 मी0 किया था, जिसकी मजदूरी उन लोगों को अभी तक नहीं मिली, सभी मजदूरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ग्राम प्रधान व पंचायत मित्र के पास मजदूरी के लिए जाने पर गाली देकर भगा दिया जाता है और कहते हैं कि, उनके पास पैसा मांगने पन: आए तो सब को जेल भिजवा देंगे।
आपको बता दें कि, रायबरेली जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे लगभग 2 दर्जन से अधिक मनरेगा मजदूरों ने बताया कि, 40 मजदूरों की 13 दिन की मजदूरी लगभग 202 रुपए के हिसाब से भुगतान नहीं किया गया है।
जिलाधिकारी रायबरेली के कार्यालय शिकायत करने पहुंचे मनरेगा मजदूरों रामधनी, पप्पू बाजपेई, अजय, राजेंद्र, अजय, महादेव, मुन्नी, प्रवीण कुमार, राम सजीवन, रामसेवक, निर्मला, कलावती, रंजीत, देवराज, विनो, धर्मराज, गिरजा शंकर, लक्ष्मी, राज कुमार, माधुरी, रोहित, मनोज, भगवान, श्यामलाल, शीला, विमला, संजय, माया देवी, गोमती, राम लली, देवीदीन आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ