महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय को कोरोना ने जकड़ा, मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात मनरेगा के कंप्यूटर ऑपरेटर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ब्लॉक मुख्यालय पर हड़कंप मच गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर विगत 8 दिनों से बीमार चल रहा था, और ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। बताते हैं कि, प्राइवेट लैब में उसने अपना टेस्ट कराया, तो आज परिणाम पॉजिटिव निकला। यह सूचना जब ब्लॉक कर्मियों को मिली, तो हड़कंप मच गया।
     आपको बता दें कि, ब्लॉक मुख्यालय पर मनरेगा कंप्यूटर पटल बहुत ही व्यस्त पटल है। प्रायः उसके संपर्क में बड़ी तादाद में रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भी आते रहे हैं। अब प्रशासन के लिए यह टेढ़ी खीर हो गई है। कोरोना संक्रमित होने के साथ वह किन-किन लोगों से मिला, कहीं और लोग तो उसके संपर्क में आने से संक्रमित तो नहीं हो गए हैं। इस बात को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर तमाम आने जाने वाले लोग और मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर के संपर्क में रहने वाले लोगों में खौफ फैल गया है। फिलहाल अभी तक ब्लॉक मुख्यालय को सील करने अन्य लोगों के कोरनटाइन करने के संबंध में अधिकारी क्या निर्णय लेते हैं। यह पता बाद में ही चलेगा।
      ज्ञात हो कि, महराजगंज मुख्यालय पर काम करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर पहला व्यक्ति होगा। जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ