रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा की सरकार छात्रों और नौजवानों से डरती है, उनके सवालों से डरती है, मौजूदा प्रदेश सरकार नौजवानों और छात्र के किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहती है। एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर विपक्ष ने अपने तरीके से अपनी बात कही है। छात्र, नौजवान दंगाई नहीं है, वह आंदोलनकारी है जिसे योगी आदित्यनाथ जी दंगाई कहते हैं। उक्त उद्गार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने महराजगंज के इन्हौना मार्ग पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर मीडिया के समक्ष व्यक्त किए हैं।
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने पत्रकारों को दिए गए बयान में आगे कहा है कि, योगी आदित्यनाथ जी! अगर दंगाइयों के सबसे ज्यादा मुकदमे किसी पर दर्ज है तो सबसे पहले आप उस श्रेणी में आते हैं, आपके द्वारा करवाए गए दंगों में जो संपत्ति नष्ट की गई है सबसे पहले आप उसका मुआवजा दें। उसकी भरपाई करें। उसके बाद अन्य भी करेंगे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने भाजपा सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि, आपकी सरकार में बहुत से ऐसे मंत्री हैं, जिनका नाम दंगाइयों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। तो क्या उनके द्वारा करवाए गए दंगों में नष्ट की गई संपत्तियों की भरपाई की जाएगी, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव श्री पासी ने कहा कि, योगी आदित्यनाथ जी! जिनके घर खुद शीशे के होते हैं वह दूसरों के घरों में पत्थर नहीं मारा करते। पहले आप सहित आपकी पार्टी में दंगाइयों में जिन मंत्रियों का नाम शीर्ष पर है। वे अपने द्वारा करवाए गए दंगों में नष्ट की गई संपत्ति की भरपाई करें। तब अन्य दंगाई भी भरपाई करने को बाध्य होंगे।
लखनऊ के छात्र सुमित बाजपेयी का नाम लेते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कहा कि, वह दंगाई नहीं है, आंदोलनकारी है। अभिव्यक्ति की आजादी के मुताबिक अगर योगी आदित्यनाथ जी दंगाइयों के पोस्टर लगाते हैं तो सबसे पहले मुख्यमंत्री जी आप का पोस्टर लगना चाहिए, साथ ही आप के मंत्रियों का भी पोस्टर लगना चाहिए, जिनका नाम पूर्व में हुए दंगों की लिस्ट में शीर्ष पर है। सुशील पासी ने कहा कि, माननीय न्यायालय ने रोक लगाई लेकिन आप कैसे लोग हैं जो, न छात्रों की बात मानते है, न नौजवानों की बात नहीं मानते और न न्यायपालिका की बात नहीं मानते है, कैसी सरकार चला रहे हैं आप योगी आदित्यनाथ जी!
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कहा कि, योगी आदित्यनाथ जी देश व हुकूमत संविधान से चलता है, कानून से चलता है और हर समाज हर धर्म के विश्वास पर चलता है। आपको छात्रों से बात करना चाहिए था, उस लड़के से पूछना चाहिए था कि, यह पोस्टर आपने क्यों लगाया है। यह काम अगर आप नहीं करना चाहते हैं तो, आप उस कुर्सी के लायक नहीं, जिस पर आप बैठे हैं। आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, वह बड़े साफ शब्दों में कह देना चाहते हैं कि, योगी आदित्यनाथ जी! आप किसके सहारे देश चला रहे हैं। जब आप पर हमला होता है तो, आप संसद में एक सांसद होकर रोने लगते हैं। पिछली सरकारों ने आप पर सवाल खड़ा किया तो, आप सांसद होकर संसद में फफक फफक रोने लगे और आज आपने उस बच्चे, उस नौजवान को जेल भिजवाने का काम किया है। योगी आदित्यनाथ जी आपको शर्म नहीं आती। आप छात्रों नौजवानों की बात नहीं सुनना चाहते और उसके लिए कानून लाना चाहते हैं। आप बहुमत का गलत उपयोग कर रहे हैं। बहुमत की सरकार जब भी आपको आपकी पार्टी को मिली है तब-तब भारतीय जनता पार्टी ने काम नहीं किया है। योगी आदित्यनाथ जी आने वाले समय में देश की जनता, छात्र, नौजवान और किसान आप से हिसाब मांगेगा। उन्होंने अंत में कहा कि, जब जब योगी सरकार डरती है तब-तब पुलिस को आगे करती है। आज देश संविधान से नहीं, धारा 144 से चलाया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ