रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ग्राम समाज की भूमि पर जबरन तीसरे मंदिर के निर्माण को लेकर दो पक्षों में बात विवाद पैदा हो गया। जिसके बाद मारपीट की नौबत आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट पर आमादा दोनों पक्षों के 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कुतुबपुर बरेंदा गांव में ग्राम सभा की भूमि पर पहले से ही दो मंदिर होने के बावजूद सरकारी जमीन पर भू माफियाओं द्वारा तीसरा मंदिर निर्माण करवाकर भूमि को हड़पने की योजना बनाई जा रही थी। जिसको लेकर गांव के ही दो पक्षों में कहासुनी हो गई और झगड़े की नियत से दोनों पक्ष आमादा फौजदारी हो गए।
जानकारी पाकर आनन फानन मौके पर पहुंची महराजगंज कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका में प्रथम पक्ष से तीन लोगों, हनोमान सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह, मनीष सिंह पुत्र दल बहादुर सिंह, जसवंत सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह तथा दूसरे पक्ष से चार लोगों सूबेदार सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह, श्याम बहादुर सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह और समर बहादुर सिंह पुत्र रामराज सिंह निवासी कुतुबपुर बरेंदा मजरे बहादुर पुर थाना महराजगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ