रंग ला रही शिवगढ़ थाना अध्यक्ष राकेश सिंह की मेहनत।। Raebareli news ।।

 पुलिस की सराहनीय पहल से घटा अपराधों का ग्राफ
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली। सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के उद्देश्य नवागंतुक शिवगढ़ थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में एसआई राधेश्याम यादव, इंसाफ अली, जगदीश यादव, महराज यादव रात में हम राहियों के साथ गस्त करने के साथ ही प्रतिदिन शाम को पेट्रोलिंग करते नजर आते है। बृहस्पतिवार की देर शाम एसआई राधेश्याम यादव,हेड कांस्टेबल तौसीफ खान, कांस्टेबल विवेक, शिवम, सौरभ भवानीगढ़ एवं शिवली चौराहे पर पेट्रोलिंग करते नजर आए। शिवगढ़ पुलिस की सराहनीय पहल से अपराधियों में हड़कम्प मच गया है। लोगों की माने तो थानाध्यक्ष राकेश सिंह के आने के बाद से छुटपुट घटनाओं को छोड़कर अभी तक किसी भी प्रकार की बड़ी घटना नहीं घटी है। नवागंतुक थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में नही बख्शा जाएगा। वहीं लकड़ी कटान, भू खनन सहित मामलों में राकेश सिंह बिल्कुल सख्त दिखे। राकेश सिंह का कहना है कि यदि बिना परमिट के लकड़ी कटान पाई गई तो ठेकेदारों की खैर नहीं होगी। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई द्वारा थानों में तैनात पुलिस स्टाफ में फेरबदल किए जाने के क्रम में शिवगढ़ थाने में तैनात थानाध्यक्ष सहित सभी उपनिरीक्षको का अन्य थानों में स्थानांतरण कर दिया गया था। जिसके चलते वर्तमान समय में शिवगढ़ थानाध्यक्ष सहित उपनिरीक्षकों का स्टांप बिल्कुल नया हो गया है। स्टाफ नया होने के चलते सेंटिंग-गेटिंग वालों की एक नही चल पा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ