रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदाता को दिया गया हेलमेट

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ( रजिस्टर्ड )उत्तर प्रदेश व लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वधान में 17 मार्च 2020 दिन मंगलवार दोपहर 2:00 बजे से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक नेशनल हाईवे नंबर 2 प्लाजा के सामने मथुरा पर किया गया। 
      आपको बता दें कि, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि, जिंदगी अनमोल है। इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी टैगलाइन को लेकर उनकी समिति पिछले 9 वर्षो से काम कर रही है। जिन रक्तदाताओं ने इस रक्तदान शिविर में अपना रक्त दान किया है, उसको समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र के साथ हेलमेट भी दिया गया है। क्योंकि उस व्यक्ति के द्वारा किसी की जिंदगी बचाने के लिए अपना रक्त दिया है, और हम हेलमेट देकर उसकी जिंदगी बचाने का काम करने के साथ हेलमेट लगाने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करने को कहां गया है।
      क्योंकि सड़क हादसों में टू व्हीलर चलाते समय 80% लोगों की मृत्यु सिर की चोट से होती है। श्री दीक्षित ने आगे कहा कि, उनके द्वारा इस साल दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर के माध्यम से उन लोगों को यह रक्त मुहैया कराया जाएगा जो गंभीर बीमारी या फिर किसी दुर्घटना में घायल घायल हुए हैं। 
      वहीं लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने बताया कि, उनकी बैंक ऐसे जरूरतमंद लोगों के साथ हमेशा सहयोग के लिए खड़ी रहती है। जिनको कहीं भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है अपने डोनर या फिर अपनी मुहिम चलाकर उस जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने में अग्रिम भूमिका निभाती है। ऐसे व्यक्ति हमारे पास समय समय पर आते हैं। ऐसे गरीब लोगों से हम लोग अपनी टेस्ट फीस नहीं लेते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ