शराब के अवैध कारोबारियों को पकड़कर शिवगढ़ पुलिस ने भेजा जेल।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: बढ़ते अवैध शराब कारोबार में शिवगढ़ पुलिस को लगी बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
     आपको बता दें कि, थाना क्षेत्र के हैदरगढ महराजगंज मार्ग पर स्थित दरियावगंज पुल के पास मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग व शिवगढ़ पुलिस ने छापा मारकर 1000 लीटर शराब व बनाने का 5 ड्रम केमिकल पकड़ा है। 4 ड्रम खाली व 27500 तथाकथित रेडिको कंपनी के खाली बोतलों के ढक्कन पकड़ कर थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा निवासी राज कुमार सिंह पुत्र ज्वाला सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
      जानकारी देते हुए मौके पर क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव व आबकारी इंस्पेक्टर कीर्तिसागर पांडे के प्रयासों से यह नकली शराब कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। विगत कई दिनों से इस तरह की सूचना मिल रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ