रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी द्वारा कोरोना महामारी के कारण हुए लाक डाउन में निरंतर चल रहे गरीब और असहाय परिवारों को राशन किट वितरित किये जाने के कार्य में लगभग अब तक 800 परिवारो तक राशन उपलब्ध कराया जा चुका है।
आपको बता दें कि, निरंतर चल रहे इस कार्यक्रम की आज की कड़ी में महराजगंज तहसील के माझिगांव जमुरावा पुरासी नहरिया बरियारपुर शिवपुर हलोर नाथगंज रामपुर आदि गाँवो के 120 परिवारों आज राशन किट वितरित की गई। जिसमें लोगों को दैनिक जरूरत का सामान आटा,दाल, चावल, तेल, मसाला, नमक, सब्जियां आदि उपलब्ध कराई गई।
इस महान कार्य मे विद्यालय प्रबंधक आरडी मिश्रा, उपाध्यक्षा श्रीमती पूजा मिश्रा,अध्यक्ष शशांक शेखर शुक्ला एवं उनके विद्यालय कर्मचारी अमित पांडेय एचओडी, सुरेंद्र कुमार अकाउंटेंट, तेज बहादुर, हरीश त्रिपाठी आदि अध्यापक गण उपस्थित हुए। पूजा मिश्रा एवं शशांक ने लोगों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षित रहने के लिये प्रेरित किया।
उन्होंने सामग्री वितरित करते हुए बताया कि, गुरुकुल का यह कार्य आगे भी सेवा भाव से निरंतर जारी रहेगा।

0 टिप्पणियाँ