गैर प्रांतों से 9 हजार लोग आए, अभी विभिन्न स्तरीय दुकानों को खोलने का निर्णय नहीं हुआ है-ADM

मिर्जापुर। आम जनता एवं दुकानदारों के बीच जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैर जिलों एवं प्रान्तों से भारी तादाद में आने वालों की समुचित व्यवस्था के चलते किसी अन्य प्रकार की दुकानों के खोलने का निर्णय नहीं लिया गया है ।
  रविवार एवं सोमवार (3/4 मई) की रात 398 लोगों के मुंबई से आने की व्यवस्था में लगे प्रशासनिक अधिकारी क्वारन्टीन सेंटरों की निगरानी, खाने-ठहरने की व्यवस्था तथा मेडिकल चेक-अप में लगे हैं ।
   ADM (F&R) श्री यूपी सिंह ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन बाहर से आए लगभग 9 हजार लोगों की व्यवस्था को मानवीय संवेदना के आधार प्रार्थमिकता दे रहा है। ADM श्री सिंह ने कहा कि जिले के विभिन्न अंचलों में बनाए गए क्वारन्टीन सेंटरों में DM श्री सुशील कुमार पटेल खुद जा रहे हैं । दुकानों के खोलने संबंधित बैठक की अध्यक्षता के लिए जैसे ही समय मिलेगा, इस पर विचार-विमर्श होगा । श्री सिंह ने नागरिकों की ओर से मिले अबतक के सहयोग की सराहना की । उन्होंने कहा कि प्रशासन जन-सामान्य की कठिनाइयों से वाकिफ है । परिस्थितिजन्य तकलीफों के हल पर नजर बनाए है ।
                     सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ