तालाब पट्टा धारी पीड़ित सुरेश कुमार
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: पूरे पंचम मजरे सीवन में पट्टे के तालाब पर मछली मारने से मना करने पर युवकों ने पट्टा धारक की धुनाई कर दी। थाने में तहरीर के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया।
आपको बता दें कि, गुरुवार को पूरे जयमाल मजरे सीवन में सुरेश कुमार पुत्र शिव बालक के मत्स्य पालन तालाब में पूरे सुब्बा मजरे सीवन के कुछ लोग मछली मार रहे थे, जिस पर सुरेश कुमार व उनके भाई शिव बालक ने मना किया, तो उक्त लोगों ने लात खूसो से पिटाई कर दी। जातिसूचक शब्दों से गाली भी दी। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। 3 दिन बीतने पर भी पुलिस ने फर्जी शिकायत करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव का कहना है कि, तालाब बड़ा है। शिकायतकर्ता का पट्टा केवल तीन बीघे का है। मामला फर्जी प्रतीक हो रहा है, इसलिए कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।
------------------------------------------------------------------------
श्रद्धांजलि.......
एसके इंडिया न्यूज़ वेब पोर्टल परिवार की ओर से दिवंगत कांग्रेसी नेता राम शंकर चौधरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।💐💐💐
------------------------------------------------------------------------


0 टिप्पणियाँ