रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा चलाया जा रहा सहायता शिविर में एचडीएम ने पहुंचकर स्वयं सेवकों के कार्य की सराहना की।
आपको बता दें कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में विगत सोमवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सहायता शिविर चल रहा है। इस सहायता शिविर में जहां संघ के स्वयंसेवक मरीजों, तीमानदारों व आने जाने वाले सभी स्टाफ व डाक्टरो को प्रतिदिन काढा पिलाने का काम कर रहे हैं, तो वहीं मरीजों को डॉक्टर तक लाने ले जाने का काम भी कर रहे हैं। शनिवार को महराजगंज एसडीएम सविता यादव ने खुद इस शिविर में जाकर हकीकत देखी, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, वास्तव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बधाई का पात्र है, जो इस आपदा में भी बढ़-चढ़कर लोगों का सहयोग कर रहा है।
एल-1 प्लस अस्पताल का निरीक्षण करती है, एसडीएम सविता यादव।इस मौके पर अमर सिंह राठौर, अंकुर सिंह, रामेश्वर सिंह, दिनेश सिंह भदौरिया, विजय लक्ष्मी रावत, अनुज अवस्थी, मीना रावत, आनंद गुप्ता आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
------------------------------------------------------------------------
श्रद्धांजलि.......
एसके इंडिया न्यूज़ वेब पोर्टल परिवार की ओर से दिवंगत कांग्रेसी नेता राम शंकर चौधरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।💐💐💐
------------------------------------------------------------------------



0 टिप्पणियाँ