मिर्जापुर। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टण्डन अब धरती के नहीं बल्कि वैकुंठ लोक के लाल हो गए। उत्तर प्रदेश के निवासी वे मध्यप्रदेश के तीसरे राज्यपाल रहे जिनकी अस्वस्थता के चलते मृत्यु हो गयी ।
इसके पहले 2016 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव (89) का निधन नवंबर 2016 में हो गया था । निधन के वक्त व्यपामं घोटाले में नाम आने की वजह से सितंबर 2016 में ही पद से उन्हें हटना पड़ा था ।
इनके पहले मई 2004 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके रामप्रकाश गुप्त (80) का निधन पद पर रहते हो गया था।
मृत्यु शाश्वत नियम है। इसे कोई टाल नहीं सकता । लेकिन किसी बड़े नेता के निधन से समाज में जो खाली स्थान बनता है, वह किसी घने वट-वृक्ष के गिरने जैसा होता है कि जिस राह पर वटवृक्ष गिरता है, वह स्थान सिर्फ खाली ही नहीं दिखता बल्कि राहगीरों की छाया बंद हो जाती है।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

0 टिप्पणियाँ