रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पंडित बृज मोहन तिवारी हसनपुर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी गणना क्षेत्र के सबसे समर्पित, कर्मठ, ईमानदार अध्यापकों में की जाती रही है, आज उनकी मृत्यु हो गई।
आपको बता दें कि, उनके पौत्र आशीष तिवारी ने बताया कि, विगत दो-तीन दिनों से उन्हें बुखार खांसी और सांस लेने में दिक्कत चल रही थी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन का समाचार सुनते ही शोक जताने वालों का तांता लग गया, और सैकड़ों लोगों ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक जताया है।
शिवगढ़ के पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, बछरांवा विधायक राम नरेश रावत, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी, भाजपा नेता प्रभात साहू, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह तथा निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक लोगों ने उनके निधन निधन पर गहरा शोक जताया है
वहीं दूसरी ओर महराजगंज कस्बे में रहने वाले व्यापारी दिलीप कुमार उर्फ बबलू जायसवाल की मां राम लली 68 का भी अचानक देहावसान हो गया। उनके निधन पर कस्बे में शोक की लहर व्याप्त हो गई, पुत्र बबलू जायसवाल ने बताया कि, उनकी मां को अचानक तेज बुखार आया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें उपचार के लिए जब तक अस्पताल ले जाया जाता, उनकी मृत्यु हो गई।
वहीं क्षेत्र के सलेथू गांव के रहने वाले बच्चन शुक्ला 50 को भी जुखाम बुखार के साथ सांस लेने में काफी दिक्कत महसूस हुई, परिजनों का कहना है कि, उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। जबकि ठाकुरपुर गांव की रहने वाली जगराना 72 की भी जुखाम बुखार और सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। क्षेत्र में लगातार सर्दी जुकाम खांसी बुखार और आक्सीजन लेबल अचानक घट जाने से हो रही मौतों का सिलसिला जारी है।
------------------------------------------------------------------------
शिवाकांत अवस्थी
कुछ बीजेपी समर्थक यह सवाल कर रहे हैं कि, SK India News यह समाचार क्यों दिखा रहा है। तो समर्थक साहब!, आज मानवता समाप्त हो रही है। योगी सरकार की इमेज चमकाने की बजाय समाज सेवा पर ध्यान दीजिये। ऐसी खबरें जब सरकार, प्रशासन तक पहुंचती हैं, तो वो कदम उठाते हैं। क्या आप चाहते हैं कि, सरकार को कुछ पता ही ना चले?
------------------------------------------------------------------------

0 टिप्पणियाँ