कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए तहसील प्रशासन ने लिया अहम फैसला।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज के तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने तहसील बार एसोसिएशन महराजगंज व महराजगंज तहसील बार एसोसिएशन महराजगंज को एक पत्र जारी करते हुए अवगत कराया है कि, वर्तमान समय में कोरोनावायरस का प्रकोप अत्यधिक तेजी से फैला रहा है। इस कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन व जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में 20 मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 तक तहसील महराजगंज जनपद रायबरेली के समस्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य बंद रहेंगे। जनता दर्शन को भी शासन द्वारा स्थगित किया गया है।
   आपको बता दें कि, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए पत्र के माध्यम से बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि, न्यायालय कार्य एवं जनता दर्शन न होने के कारण समस्त अधिवक्ता अपने अपने आवास पर ही रहे। जिससे तहसील पर होने वाली भीड़ भाड़ को रोका जा सके, एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से जनमानस को बचाया जा सके।
     जिसकी एक एक प्रचलित जिलाधिकारी रायबरेली, उप जिलाधिकारी तथा समस्त तहसील के कर्मचारियों सहित नायब नाजिर तहसील महराजगंज को नोटिस बोर्ड व विभिन्न न्यायालयों में चस्पा कराए जाने हेतु दे दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ