रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना वायरस से बचाव हेतु कस्बे के प्रमुख मार्गों पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों को जागरूक किया गया, और बचाव के उपाय भी बताएं गए।
आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह एंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा अधशासी अधिकारी डा0 राजेश कुमार व कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में कस्बे के रायबरेली रोड, बछरावां रोड तथा रंधावा रोड पर जाकर व्यापारियों व कस्बे वासियों से मिलकर नगर पंचायत की टीमों ने ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया तथा लोगों को उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने जागरूक करते हुए बताया कि, कोरोनावायरस से बचने के लिए आप सभी लोग ब्लीचिंग पाउडर 10 लीटर पानी में दो चम्मच डालकर घोल बना लें और समय-समय पर उसी से हाथ धोते रहें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
उप जिलाधिकारी श्री सिंह के द्वारा लोगों को गंदगी से दूर रहने की बात कही गई तथा खांसी बुखार शरीर में दर्द होते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकों की सलाह लेने की भी बात कही गई है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह, नगर पंचायत महराजगंज के वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद, भारत लाल आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ