सीओ महराजगंज भी हुए कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज सीएचसी पर आरटी पीसीआर से कराई गई जांच में महराजगंज के क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जहां क्षेत्राधिकारी ने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है, वहीं क्षेत्राधिकारी कार्यालय को आनन-फानन व्यापक रूप से सैनिटाइज कराया गया है।

    आपको बता दें कि, विगत कई दिनों से क्षेत्राधिकारी श्री सिंह अपने को असहज महसूस कर रहे थे। 4 दिन पूर्व उन्होंने एंटीजन टेस्ट किट से अपनी जांच कराई, उसमें वह नेगेटिव पाए गए। उन्होंने चिकित्सकों के परामर्श से दवाई भी ली। तब भी उन्हें राहत नहीं मिली, तो मंगलवार को उन्होंने सीएससी महराजगंज पहुंचकर अपना rt-pcr टेस्ट भी कराया। जिसका परिणाम शुक्रवार को पॉजिटिव आया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल सीओ ने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है, और उनके कार्यालय को सेनीटाइज कराया गया है।



------------------------------------------------------------------------


                          शिवाकांत अवस्थी


कुछ बीजेपी समर्थक यह सवाल कर रहे हैं कि, SK India News यह समाचार क्यों दिखा रहा है। तो समर्थक साहब!, आज मानवता समाप्त हो रही है। योगी सरकार की इमेज चमकाने की बजाय समाज सेवा पर ध्यान दीजिये। ऐसी खबरें जब सरकार, प्रशासन तक पहुंचती हैं, तो वो कदम उठाते हैं। क्या आप चाहते हैं कि, सरकार को कुछ पता ही ना चले?


------------------------------------------------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ