दूसरे दिन भी कोरोना की जांच के दौरान उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां।। Raebareli news ।।

(सार)....

सीएचसी परिसर में कोरोना टेस्ट कराने के लिए आज भी लोगों की भारी भीड़ जुटी। जमकर धक्का-मुक्की गाली गलौज और बवाल हुआ। स्थिति कई बार काबू से बाहर हो गई। एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग को पुलिस की सेवाएं लेनी पड़ी। पुलिस ने कड़े तेवर दिखाते हुए लोगों को लाइने लगवा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। जांच का कार्य 3:30 बजे तक चला।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: (विस्तार) सीएचसी परिसर में कोरोना टेस्ट कराने के लिए आज भी लोगों की भारी भीड़ जुटी। जमकर धक्का-मुक्की गाली गलौज और बवाल हुआ। स्थिति कई बार काबू से बाहर हो गई। एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग को पुलिस की सेवाएं लेनी पड़ी। पुलिस ने कड़े तेवर दिखाते हुए लोगों को लाइने लगवा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। जांच का कार्य 3:30 बजे तक चला। आज के दिन 335 लोगों का एंटीजन टेस्ट किड द्वारा परीक्षण किया गया। संतोष की बात यह रही कि, अस्पताल प्रशासन ने किसी को पॉजिटिव घोषित नहीं किया।

    आपको बता दें कि, रविवार को एसजेएस महराजगंज में पंचायती चुनाव की मतगणना के लिए लोगों को प्रवेश तभी मिलेगा, जबकि अधिकृत ब्लॉक द्वारा जारी पास के साथ-साथ लोगों को 72 घंटे के भीतर का कोरोना नेगेटिव जांच की रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी। इसी को लेकर आज शुक्रवार को भी सवेरे 8:00 बजे से सैकड़ों की तादात में लोग जुटे। स्थिति यह रही कि, कई बार गाली गलौज धक्का-मुक्की की नौबत आई। लोगों को नियंत्रित करने में स्वास्थ्य कर्मी विफल हो गए।


    तो डॉक्टर पीके श्रीवास्तव ने पुलिस को फोन किया। इस पर निरीक्षक असलम अली के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने लोगों को जमकर फटकारा, और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत देते हुए, लाइने लगवाई। तब जाकर जांच का कार्य पूरा हुआ।



------------------------------------------------------------------------

                           शिवाकांत अवस्थी

कुछ बीजेपी समर्थक यह सवाल कर रहे हैं कि, SK India News यह समाचार क्यों दिखा रहा है। तो समर्थक साहब!, आज मानवता समाप्त हो रही है। योगी सरकार की इमेज चमकाने की बजाय समाज सेवा पर ध्यान दीजिये। ऐसी खबरें जब सरकार, प्रशासन तक पहुंचती हैं, तो वो कदम उठाते हैं। क्या आप चाहते हैं कि, सरकार को कुछ पता ही ना चले?

------------------------------------------------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ