छेड़छाड़ के मामले में एक के खिलाफ केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू करतीहै। 

    आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, अज्ञात विपक्षी के द्वारा उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गई है। मामले में पुलिस ने लवकुश गोड़ियां पुत्र रामचरण गोड़िया निवासी ग्राम सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है। 

    मामले में कोतवाल बलेंदु गौतम का कहना है कि, मिली तहरीर के आधार पर विवेचना के उपरांत मिले तथ्यों के आधार पर लव कुश गोड़िया के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ