रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से बिना बताए रहस्यमय ढंग से एक नाबालिक किशोरी के गायब हो जाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, यूपी के रायबरेली में महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहसील में कहा है कि, परिवार के सभी सदस्य खेतों पर काम करने गए हुए थे। घर पर उसकी नाबालिक पुत्री अकेली थी। जब वह वापस घर लौटी तो देखा कि, उनकी पुत्री घर में नहीं है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं आता-पता नहीं चला। उन्हे आशंका है कि, उनकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भाग ले गया है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, पीड़िता की मां द्वारा मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम गठित कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ