रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के लोधवामऊ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के पति पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना और बचाने आई बेटी को जान से मारने की धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, गांव निवासिनी नसरीन बानो पत्नी ताज मोहम्मद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, विपक्षीगणों मेराज पुत्र अख्तर, अरशद पुत्र अख्तर, अख्तर पुत्र अमजद निवासीगण अज्ञात और मुमताज खजांची पुत्र इम्तियाज निवासी लोधवामऊ एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके से उसे गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया, पति द्वारा विरोध करने पर उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए सभी हमलावर हो गए और लाठी डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर जब उसकी पुत्री बचाने आई तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि, पीड़िता द्वारा मिली तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध नाम जड़ मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ