रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लॉकडाउन के दौरान महराजगंज पुलिस जरूरतमंदों के लिए सहारा बनी हुई है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह की ओर से शनिवार को कोतवाली पहुंचे लगभग एक दर्जन जरूरतमंदों में खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान महराजगंज के ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि, शनिवार को लगभग 12 बजे भूखे प्यासे लगभग एक दर्जन लोग कोतवाली पहुंचकर अपनी आपबीती कोतवाल अरुण सिंह को सुनाई। उनका दर्द सुन कोतवाल अरुण कुमार सिंह भावुक हो उठे और बिना एक पल समय गवाएं आनन-फानन व्यवस्था करवा कर उन्हें खाद्य सामग्री मुहैया कराई। जिसमें चावल, आटा, दाल, आलू, टमाटर, चीनी, चाय, माचिस आदि रखा गया था। साथ ही उन्होंने हरसंभव मदद का भी भरोसा दिलाया है। आपको यहां यह बताना जरूरी हो गया है कि, आपदा की घड़ी में राहत सामग्री से ही जरूरतमंदों के घरों में चूल्हे जल रहे हैं।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, लॉकडाउन के दौरान कोतवाली क्षेत्र का कोई भी गरीब जरूरतमंद भूखा नहीं रहेगा। महराजगंज पुलिस ने इसके लिए मुकम्मल इंतजाम किए हैं। जरूरतमंद व्यक्ति अनाज की कमी अथवा किसी तरह की दिक्कत होने पर उन्हें तत्काल फोन कर सूचित करें। उसकी हरसंभव मदद की जाएगी। बाहर से आकर यहाँ मजदूरी करने वाले मजदूरों को राहत पहुंचाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। लोगों को उनके आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री देकर उन्हें खाना खिलाया जा रहा है।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, लंच पैकेट का भी वितरण गरीब व जरूरतमंदों में निरंतर कराया जा रहा है। आवश्यक कार्य से राह चलते लोगों को भी लंच पैकेट दिए जा रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा कि, कोरोना को लेकर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी गलती के चलते दूसरों की जान जोखिम में कदापि न डालें।

0 टिप्पणियाँ