बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जनपद रायबरेली का समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव को नियुक्त किए जाने से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि, विकासखंड क्षेत्र के ओसाह चौराहे पर विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव का स्वागत माल्यार्पण द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक ऊंचाहार डॉ मनोज कुमार पांडे रहे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम लाल अकेला ने कहा कि, वर्तमान की सरकार लूट करने का कार्य कर रही है। पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती ने कहा कि, कोरोना काल से ज्यादा खतरनाक है, वर्तमान की सरकार। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक ऊचाहार डॉक्टर मनोज पांडे ने कहा कि, समाजवादी सरकार में सर्वाधिक युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिक्षण संस्थान, पावर प्लांट लगवाए गए किंतु वर्तमान सरकार के साढे तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी जनता में एक भी कार्य नहीं दिखाई दे रहा है।
इस अवसर पर चंद्रराज पटेल क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज त्रिवेदी, संजय मोहन त्रिवेदी, शिव शंकर वर्मा, मनोज तिवारी, अनूप बाजपाई, राघवेंद्र शुक्ला सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ