पुरानी रंजिश में हुए विवाद को लेकर महराजगंज कोतवाली में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मजरे पोखरनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खेत में काम कर रही एक 13 वर्षीय नाबालिक लड़की को गांव के ही 4 दबंगों ने मारा पीटा तथा गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी भी दी। चोटहिल लड़की के पिता राम लखन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
      आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वादी राम लखन निवासी गढ़ी मजरे पोखरनी ने कहा है कि, आज दिनांक 13 जून को सुबह 9:00 बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री निशा खेत में काम कर रही थी, तभी गांव के दबंग प्रतिपक्षीगण राम अभिलाख, दिनेश कुमार, सोनू, भुल्लू एक राय होकर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
      घटना की जानकारी होने पर खेत से आने के बाद लड़की को लेकर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह से आपबीती बताई। जिस पर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने चोटहिल लड़की के पिता राम लखन  की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। और कहा है कि, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ