जब सगे बेगाने हो जाते है

पंचपांडव लाक्षागृह से बाहर आएंगे आज----
धन्यवाद न बोलना कृतघ्नता होगी-----
Mzp- महाभारत काल के लाक्षागृह सदृश आइसोलेशन सेंटर शेम्फोर्ड से पंचपांडव बाहर आएंगे ।
    कोरोना + हुए पांच लोग स्वस्थ होकर भगवान को शुक्रिया बोलते शुक्रवार, 10 जुलाई को अपराह्न 2 से 3 के बीच अपने अपने घर लौंटेगे ।
   इन पांच लोगों में पत्रकार राजन गुप्त, ओमप्रकाश दुबे (पैरियाटोला), संजय कुमार विश्वकर्मा (महंथ शिवाला) सहित 5 लोग शामिल है।
   इन पांचों के घर लौटने की खबर पहुँचने से परिवार में किसी त्योहार जैसा माहौल है। मंदिरों में लड्डू चढ़ाने के साथ विविध व्यंजन बनाए जा रहे हैं । 
   इसी बीच किसी सोशल वर्कर की तरह 10 दिनों तक मरीजों के साथ पेश आए पत्रकार राजन गुप्त ने CMO सहित अन्य चिकित्सकों को फोन कर सेंटर पर आने का अनुरोध किया ताकि स्वस्थ हुए लोग उन्हें धन्यवाद बोलते हुए घर जाएं ।
   राजन गुप्त ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पॉजिटिव होते *सगे बेगाने* जब हो जाते हैं, तब ये चिकित्सक नजदीक आकर जीवन बचाते हैं । अतः धन्यवाद न बोलना कृतघ्नता होगी। 
                       सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ