रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जमीनी विवाद को लेकर 4 लोगों ने मिलकर पहले महिला के साथ गाली गलौज की, उसके बाद उसको जमकर लाठी-डंडों से पीटा। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया महिला का इलाज चल रहा है। महिला की ओर से पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, मामला क्षेत्र के पूरे ज्वाला मजरे जनई का है। यहां की रहने वाली मीना पत्नी अमृतलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसके गांव के ही प्रेम कुमार पुत्र अशोक, परी दीन पुत्र भगवानदीन, प्रहलाद पुत्र हरिशंकर के अलावा अशोक की पत्नी ने जमीन पर अवैध रुप से कब्जा करने का विरोध करने पर पहले उसे गालियां दी, जब उसने विरोध किया, तो चारों ने मिलकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।
पुलिस ने मीना की तहरीर पर चारों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर चारों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ