रोड हादसे में देवर की मौत, भाभी गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत
रजनीकांत अवस्थी
बछरावॉ/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राष्टीय राज मार्ग पर चुरूवां टोल टैक्स के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि, मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर  रूप से घायल हो गई। 
      आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार तुलसी साहू पुत्र शिवप्रसाद साहू लगभग 45 वर्ष निवासी बालागंज लखनऊ अपनी भाभी शंकर देवी पत्नी देवी साहू के साथ मोटरसाइकिल से अपने पैतृक गांव लालगंज रायबरेली किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। वहीं से वापस लौट रहे थे कि, टोल टैक्स के पास एक ट्रक ने जिसका नं UP51 AT1479 मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक तुलसी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावॉ ईलाज के लिए ले जाया गया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
       सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया है कि, तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ