कोरोना का महाप्रलय, रायबरेली में मचा कोहराम।। Raebareli news ।।

सावधानी और जागरूकता के बावजूद दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण
रजनीकांत अवस्थी
 महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां कस्बे में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। चाइना के बुरहान शहर से निकलकर भारत देश में अब यह वायरस हर गांव गली मोहल्लों तक पहुंच गया है। शायद ही कोई ऐसा जनपद या कस्बा बचा हो जहां कोरोना का कोई मरीज ना मिला हो। आज यहां की हालत यह हो गई है कि, बछरावां कस्बे के हर मोहल्ले में मरीज मिलना प्रारंभ हो गए हैं। आज दो नए पॉजिटिव मरीज बछरावां कस्बे में फिर पाए गए हैं। एक कोरोना पॉजिटिव आदि नगर चमरिया में, तो वहीं दूसरा पॉजिटिव ओम नगर बछरावां निवासी  बताया गया है। दोनों मोहल्लों को शासन प्रशासन और स्वास्थ्य टीमों ने पहुंचकर सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल शासन प्रशासन द्वारा आम जनमानस को इस संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है और सावधानी बरतने की हिदायत भी दी जा रही है।
     आपको बता दें कि, इस समय सबसे ज्यादा रायबरेली जिले के कस्बों और गांवों में कोरोना से संक्रमित रोगी मिल रहे हैं। शासन प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी यह संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। लोगों की जरा सी असावधानी से इसकी गिरफ्त में आकर दूसरों को भी संक्रमित कर रहे हैं। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजर एवं मास्क का प्रयोग सही ढंग से करना चाहिए। ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
       सरकार ने बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर महीने के प्रत्येक शनिवार व रविवार को लघु लाकडाउन करने का निर्णय लेकर संक्रमण रोकने का प्रयास किया है। वह स्वागत योग्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ