नाली के विवाद को लेकर 4 दबंगों ने महिला सहित सास व ननद की लाठी-डंडों से कर दी जमकर पिटाई।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे राजापुर जमोलिया में नाली के विवाद को लेकर 4 दबंगों ने महिला और उसकी सास तथा ननद की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया। यहां इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने भुक्तभोगी की तारीफ पर चारों लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
    आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के राजापुर जमोलिया की रहने वाली राजकुमारी पत्नी मुलायम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, उसकी पुरानी नाली को पड़ोस के ही चंद्रभान पुत्र दर्शन, विजय भान पुत्र दर्शन, कन्हैया पुत्र शिव गुलाम और गुड्डू पुत्र जयनारायण जबरदस्ती बिगाड़ रहे थे। जब उसने जाकर विरोध किया, तो चारों ने गाली गलौज करते हुए लाठियों से उसको मारना शुरू कर दिया। जब उसकी सास पुष्पा और ननद पूनम बचाने आई, तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
       इसी मामले में दूसरे पक्ष के चंद्रभान ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, उसके विरोधी मुलायम पुत्र काशी, लालू पुत्र काशी, लवकुश पुत्र काशी और पुष्पा पत्नी काशी जबरन उसकी जमीन से नाली निकाल रहे थे। मना करने पर चारों ने मिलकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया है।
      पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घायलों को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजा गया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। विवेचना के उपरांत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ