लालजी टंडन के निधन पर भाजपाइयों ने आयोजित की शोक सभा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर यहां के भाजपाइयों ने एक बैठक करके शोक जताया है, तथा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
     आपको बता दें कि, पार्टी के प्रांतीय परिषद सदस्य डॉक्टर मातादीन पासी के आवास पर संपन्न हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि, लालजी टंडन का पूरा जीवन भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए समर्पित था, और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में देश की सेवा की है। वह हमेशा हमारे प्रेरणा के स्रोत रहेंगे।
      इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी, विनोद त्यागी, रामप्रकाश गौतम, वीरेंद्र अवस्थी, पंकज श्रीवास्तव, अमित कुमार, रमई पासी, रामजी श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे।
     उधर पूर्व विधायक राजा राम त्यागी के आवास पर भी भाजपाइयों की एक बैठक में लालजी टंडन के निधन पर शोक जताया गया। लोगों ने लालजी टंडन के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाई।
     इस मौके पर श्री त्यागी ने कहा कि, लालजी टंडन कर्मठ इमानदार वाकपटु भाजपा के निष्ठावान सिपाही थे। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर उच्च स्तर तक राजनीति में पद के अनुसार अपनी उपयोगिता साबित की थी। वह हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का पुज बने रहेंगे।
     इस मौके पर प्रेम शंकर मिश्रा, रिटायर्ड एडीओ पंचायत आरपी सिंह, जगदीश लोधी, चंद्रपाल यादव, महेश कुमार बीडीसी, सोहनलाल पासी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ