सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोग जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर रोड पर चंदापुर गांव में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लेकर सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया, यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
     आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक अमेठी जनपद के थाना मोहनगंज क्षेत्र के रहने वाले राकेश 26 पुत्र शिव प्रसाद बाइक पर अपने साथ उर्मिला 19 पुत्र माता प्रसाद को बैठाकर महराजगंज की ओर आ रहे थे, तभी चंदापुर सोलर प्लांट के बाद अचानक जानवर से बाइक टकरा गई और दोनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ