मिर्जापुर । कोरोना महामारी को महाचपत लगाने के लिए गांव-गरीब नेटवर्क ने उत्तर प्रदेश सरकार से *मुफ्त काढ़ा बंटवाने की मांग की है।
नेटवर्क ने कहा कि राशन की दुकानों, आंगनवाड़ी केंद्रों, मिड-डे-मील के तहत काढ़ा का पैकेट बंटवाने से गरीब तबका इससे लाभान्वित होगा। लोगों की आदत काढ़ा पीने की हो जाएगी तो यह बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कारगर कदम भी होगा।
नेटवर्क ने DM, मिर्जापुर से भी मांग की है कि आयुष मंत्रालय द्वारा जिले के आयुर्वेदिक तथा यूनानी विभाग में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए जो सामाग्री उपलब्ध हो, उसका तत्काल वितरण कर दिया जाए तो आम जनता लाभान्वित होगी तथा कोरोना नियंत्रण में बल मिलेगा।
सलिल पांडेय, संयोजक, गांव-गरीब नेटवर्क, मिर्जापुर।


0 टिप्पणियाँ