खेत में धान की निराई करने गए किसान को जहरीले सर्प ने डसा, चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे ढोढे मजरे पाली में धान के खेत में निराई करने गए किसान को जहरीले सर्प ने डस लिया। इलाज के लिए उसे सीएसी लाया गया।
    आपको बता दें कि, गांव निवासी चंद्र कुमार 50 पुत्र देवता दीन अपने धान के खेतों की निराई करने गया था। जैसे ही वह खेत में घुसा, वहां छुपे बैठे जहरीले सर्प ने उसके पैर में डस लिया। उसने घर आकर पूरी बात बताई। परिजनों ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ