13 वर्ष की नाबालिक बेटी के साथ बलात्कार करने वाले हैवान पिता को रायबरेली पुलिस ने भेजा जेल।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: 13 साल की नाबालिक बेटी के साथ बलात्कार की घिनौनी घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पिता मंगलवार को जेल भेज दिया गया। उसे रायबरेली के थाना शिवगढ़ पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।
     आपको बता दें कि, थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 जुलाई की रात 13 वर्षीय अपनी ही पुत्री के पिता ने बलात्कार जैसा जघन्य अपराध कर दिया। उस समय मां मौके पर मौजूद नहीं थी। मां अपने मायके गई हुई थी। 18 जुलाई को जब मां लौट कर आई, तो बेटी ने आपबीती अपनी मां को बताया, जिस पर मां ने स्थानीय थाने पर 18 जुलाई को ही मुकदमा पंजीकृत कराया है।
     रिश्तो को शर्मसार करने वाले हैवान पिता को थाना अध्यक्ष शिवगढ़ धीरेंद्र कुमार यादव ने पकड़ कर जेल भेज दिया।अभियुक्त पिता श्रवण कुमार शिवगढ़ थाना क्षेत्र  के एक गांव का रहने वाला है, को लोक अभियोजक वेदपाल सिंह के अथक प्रयासों से जेल पहुंचाया जा सका। 
    थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि,  पीड़िता की मां ने अपने पति श्रवण कुमार के विरुद्ध 18 जुलाई को थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। उसकी नाबालिग 13 वर्ष की बेटी के साथ पिता ने उसकी गैरमौजूदगी में हैवानियत का शिकार बनाया था। धीरेंद्र यादव के अथक प्रयासों से बहुत खोजबीन के बाद हैवान पिता पुलिस के शिकंजे में आया और उसे जेल भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ